{"_id":"6a0a33fc3d5331973a057ad1","slug":"no-clue-found-about-the-woman-accused-of-murder-even-after-48-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155034-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हत्या की आरोपी महिला का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हत्या की आरोपी महिला का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Mon, 18 May 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लिव-इन रिलेशन में रह रहे 46 वर्षीय दुकानदार राम अवतार की जहर देकर हत्या करने वाली प्रेमिका दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रही। हत्या के 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपी महिला प्रेमिका को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई।
परिजनों के अनुसार दिल्ली के नरेला की रहने वाली एक महिला ने राम अवतार की हत्या के बाद वह अपने 18 वर्षीय बेटी रिया और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ फरार हो गई है। पुलिस दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में उसको काबू करने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
राम अवतार की पत्नी रेखा की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अकेलेपन से परेशान राम अवतार ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। वहीं आरोपी महिला के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। दोनों की मुलाकात इसी वेबसाइट पर हुई और 10 महीने तक डेटिंग चली। 20 अप्रैल को राम अवतार ने आरोपी महिला को अपने घर बुला लिया। शालू अपने दोनों बच्चों के साथ बस से कुरुक्षेत्र पहुंची और दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। राम अवतार को लगा था कि उसका परिवार फिर से पूरा हो गया है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
राम अवतार की बेटे शुभम के अनुसार आरोपी महिला घर में आते ही महंगी चीजों की डिमांड करने लगी। उसने राम अवतार से नया फ्रिज, अलमारी और बेड खरीदवाया। शालू के बेटे चिराग का कुरुक्षेत्र के एक अच्छे स्कूल में एडमिशन भी कराया गया। मात्र 26 दिनों में शालू के कहने पर राम अवतार ने करीब पांच से सात लाख रुपये खर्च कर दिए। घर का खर्च बढ़ने और लगातार डिमांड से राम अवतार परेशान रहने लगा था। दोनों के बीच इस मुद्दे पर बार-बार झगड़े होने लगे थे। इसके बाद शुक्रवार को देर रात दोनों के बीच में झगड़ा हुआ और मारपीट के बाद राम अवतार ने जहर पी लिया। राम अवतार के बच्चों ने आरोपी महिला पर राम अवतार की हत्या करने का आरोप लगया है। आरोपी महिला शुक्रवार देर रात को राम अवतार को उसी हाल में छोड़ अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई। संवाद