फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nitin got first place in long jump

Kurukshetra News: लंबीकूद में नितिन ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nitin got first place in long jump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका समापन और सम्मान समारोह बुधवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान प्राचार्य जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबलों में लंबी कूद में नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जतिन ने दूसरा और मयंक शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में शुभम ने पहला, नितिन ने दूसरा और देवांश ने तीसरा स्थान पाया जबकि जेवलिन थ्रो में शुभम ने पहला, हर्ष ने दूसरा और कर्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया और डिस्कस थ्रो में प्रभजोत सिंह पहले, हर्ष दूसरे और योगेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, शाॅटपुट में मयंक शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, रितिक शर्मा ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि लड़कियों के वर्ग में लंबी कूद और ऊंची कूद में रुखसाना ने पहला, ईशा ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जेवलिन थ्रो में में रुखसाना ने पहला, ईशा ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भी रुखसाना पहले स्थान पर रही और महक ने दूसरा और तान्या ने तीसरा स्थान पाया। शाॅटपुट में रुखसाना ने पहला, सोनिया ने दूसरा और ईशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ रस्साकसी मुकाबले ने रोमांच बढ़ाया और खेलों की सबसे रोमांचक स्पर्धा स्टाफ बनाम विद्यार्थियों की रस्साकसी रही। इस मुकाबले में दोनों ही वर्गों में स्टाफ की टीम विजेता रही। असाधारण प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स को 3100, 2100 और 1100 के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नाइलिट निदेशक शमीम खान ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम वर्क का माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed