{"_id":"69fe55ca1d4ffc94db060aea","slug":"nit-will-be-back-in-full-swing-the-institute-has-given-instructions-to-the-students-to-reach-there-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154560-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी में लाैटेगी राैनक, संस्थान ने छात्रों को पहुंचने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी में लाैटेगी राैनक, संस्थान ने छात्रों को पहुंचने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों बने तनावपूर्ण माहौल और अनिश्चितकालीन छुट्टियों के बाद अब एनआईटी कुरुक्षेत्र ने छात्रों को शनिवार से कैंपस पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को दिनभर संस्थान में साफ-सफाई का काम चलता रहा।
एनआईटी की ओर से जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार 14 मई से री-अपीयर की परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 18 मई से नियमित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हॉस्टल और कैंपस की ओर लौटने लगे हैं। पिछले एक महीने के दौरान एनआईटी लगातार चर्चाओं में रहा। पहले छात्रों की आत्महत्या, फिर छात्रों के विरोध प्रदर्शन, प्रशासनिक विवाद और उसके बाद कैंपस में लगातार जांच टीम के आने से माहौल को देखते हुए संस्थान ने अनिश्चितकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी थी।
इस दौरान कैंपस पूरी तरह से खाली हो गया था। हालांकि अब हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने दोबारा व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद तेज कर दी है। हाल ही में संस्थान ने अपनी सकारात्मक छवि और संवाद व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रिंट एंड सोशल मीडिया सेल का भी गठन किया है।
विज्ञापन
वहीं वर्ल्ड बैंक की टीम ने भी एआई और स्किल डेवलपमेंट के लिए एनआईटी का दौरा किया था। संस्थान की तरफ से पूर्व पीआरओ ज्ञान भूषण ने कहा कि परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छात्रों को समय पर कैंपस पहुंचने और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हम कैंपस में छात्रों को सौहार्दपूर्ण माहौल देने की कोशिश करेंगे।