Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra to hold its 20th convocation on May 30; 1,500 students to receive degrees

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का 20वां दीक्षांत समारोह 30 को, 1500 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra to hold its 20th convocation on May 30; 1,500 students to receive degrees
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र का 20वां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को ओपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए संस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के करीब 1500 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उपाधियां देंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

संस्थान ने सभी प्रमुख शाखाओं के टॉपर्स, बेस्ट प्रोजेक्ट और अकादमिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। इसमें 2021 से 2024 बैच तक के अलग-अलग सेमेस्टरों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इन सभी मेधावियों को समारोह के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष प्रतिष्ठित श्री श्याम सुंदर धिंगड़ा ओवरऑल टॉपर अवॉर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के निपुण त्रिपाठी को मिलेगा। वहीं बेस्ट ऑल-राउंडर अवॉर्ड में पीआईई शाखा के सुव्यश रंजन (बॉयज कैटेगरी) और कमाक्षी शर्मा (गर्ल्स कैटेगरी) चयनित किए गए हैं। 29 नवंबर को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल होगी जिसमें विद्यार्थियों का हिस्सा लेना जरूरी है। रिहर्सल में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को ही दीक्षांत समारोह में उपाधियां दी जाएंगी।

एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने बताया कि दीक्षांत समारोह संस्थान, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए गौरव का महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं और 30 नवंबर का दिन सभी के लिए यादगार बनने जा रहा है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों उपाधियां हासिल करने का अवसर विद्यार्थियों को मिलेगा। 29 नवंबर को रिहर्सल में विद्यार्थियों का शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed