फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra is awakening the spirit of patriotism among students along with technical education.

Kurukshetra News: तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में देशप्रेम का जज्बा जगा रहा एनआईटी कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra is awakening the spirit of patriotism among students along with technical education.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। गत माह एनआईटी परिसर में भारत-पाक युद्ध का सबसे आधुनिक टी-55 टैंक रखा गया था ताकि युवा उससे जीत की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहे। वहीं अब एनआईटी के प्रशासनिक भवन के सामने 72 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा।
विज्ञापन


नेशनल फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से एनआईटी में वीरवार को तिरंगा स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि सांसद और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल करेंगे। तिरंगे के लिए प्रशासनिक भवन के सामने स्तंभ लगा दिया गया है। 72 फीट ऊंचा तिरंगा पांच किलोमीटर की दूरी से दिखाई देगा, जिसकी लंबाई 30 और चौड़ाई 20 मीटर है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल अशिम कोहली भी पहुंचेंगे। तिरंगे के सम्मान में संस्थान के एनसीसी कैडेट्स परेड करेंगे तथा अन्य देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। तिरंगा स्थापना को लेकर एनआईटी परिसर में गौरव का माहौल है। कार्यक्रम समापन के बाद सांसद नवीन जिंदल विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एनआईटी प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षा के साथ-साथ देश प्रेम की भावना से विद्यार्थियों को जोड़ना संस्थान की पहल : प्रो. रेड्डी


एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि तिरंगा देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एनआईटी परिसर में तिरंगा स्थापित करने से विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। इसी भावना को लेकर परिसर में गत माह भारत-पाक युद्ध के समय का सबसे आधुनिक टी-55 टैंक रखा गया है ताकि इससे विद्यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत कर जीत हासिल करने की प्रेरणा लेते रहे। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ देश प्रेम की भावना के साथ विद्यार्थियों को जोड़ना संस्थान की पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed