फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine university teams including CDLU Sirsa made it to the pre-quarterfinals, the first match of KU's team today

सीडीएलयू सिरसा समेत नौ विवि की टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, केयू की टीम का आज पहला मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nine university teams including CDLU Sirsa made it to the pre-quarterfinals, the first match of KU's team today
केयू के खेल प्रांगण में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विवि की कई टीमों ने दम दिखाया। टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद नौ विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इनमें जेएमआई दिल्ली, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार, आईजी यूनिवर्सिटी मीरपुर, एमबीपीएस पटियाला, जेसी लखनऊ, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला, जीकेयू हरिद्वार, सीडीएलयू सिरसा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम शामिल है।
विज्ञापन

सोमवार को पहला मैच जेएमआई दिल्ली और सीडीएलयू सिरसा के बीच हुआ। जेएमआई की टीम ने 3-0 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरा मैच गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार और डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर के बीच हुआ। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की टीम ने 3-1 से डीएवी की टीम को पराजित किया। वहीं आईजी यूनिवर्सिटी मीरपुर की टीम ने बीयू झांसी की टीम को 3-0 से, एमबीपीएस पटियाला की टीम ने सीआरएस जींद की टीम को 3-0 से, इंटिग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को 3-0 से, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर आगरा विश्वविद्यालय को 3-0 से, एमबीपीएस पटियाला ने यूएमएसबी देहरादून को 3-0 से, गुरुकुल यूनिवर्सिटी हरिद्वार ने बीएसबीए यूनिवर्सिटी लखनऊ को 3-0 से, सीडीएलयू सिरसा विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 3-0 से तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

खेल विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में गुरुकुल कांगडी यूनिवर्सिटी हरिद्वार और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच, एमबीपीएस पटियाला तथा एचपी यूनिवर्सिटी शिमला के बीच, जेएमआई दिल्ली और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के बीच, एमडीयू रोहतक और कुमायूं यूनिवर्सिटी नैनीताल के बीच मंगलवार शाम के सत्र में क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। इसमें पिछले वर्ष की चार क्वालीफाइंग टीम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एलपीयू फगवाड़ा, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तथा जीएनडीयू अमृतसर की टीमें अपना प्रतिभा का दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed