फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine researchers of KU declared eligible for PhD degree

Kurukshetra News: कुवि के नौ शोधार्थी पीएचडी की उपाधि के पात्र घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nine researchers of KU declared eligible for PhD degree
कुरुक्षेत्र। बैठक को संबो​धित करते कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर नौ शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में अंग्रेजी से देवी रानी, हिंदी से पूजा गुप्ता व मोनी, एजुकेशन से रविन्द्र सिंह, केमिस्ट्री से कुलबीर कादयान, कंप्यूटर साइंस से कार्तिका मक्कड़ व निधि, इलेक्ट्रानिक्स से मनीषा डागर तथा अर्थशास्त्र से टेक राम शामिल हैं।
विज्ञापन





कुवि ने घोषित किए 21 परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की ओर से 21 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित एमएससी (गणित) तीसरा सेमेस्टर (सीबीसीएस) (फ्रेश/री-अपीयर), बीएससी मेजर फोरेंसिक के साथ तीसरा सेमेस्टर, एमएससी बायो-टेक पहला सेमेस्टर, बीएससी (प्रिंटिंग और पैकेजिंग तकनीक) एनईपी पहला सेमेस्टर तथा बीएससी (मल्टीमीडिया) तीसरा सेमेस्टर एनईपी (फ्रेश/री-अपीयर), बीपीएड तृतीय सेमेस्टर (आईयूएमएस) (फ्रेश/री-अपीयर), एमए (ललित कला) प्रथम सेमेस्टर आईयूएमएस (फ्रेश/री-अपीयर) तथा एमएफए तृतीय सेमेस्टर (फ्रेश/री-अपीयर) आईयूएमएस (फ्रेश/री-अपीयर) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मार्च 2025 में आयोजित एमसीए प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), एमबीए प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), एमएएमसी प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), एमए (राजनीति विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), एम.ए. (अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मैकेनिकल लर्निंग ऑनलाइन (डीडीई), डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी ऑनलाइन (डीडीई), डिप्लोमा डेटा एनालिसिस ऑनलाइन (डीडीई), बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), बीबीए प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई), बीए प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई) तथा अप्रैल 2025 में आयोजित डिप्लोमा इन डेटा एनालिटिक्स पहला सेमेस्टर ऑनलाइन (डीडीई) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed