फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine months after the second marriage, the woman went missing along with her son and daughter.

Kurukshetra News: दूसरी शादी के नौ महीने बाद महिला बेटा-बेटी सहित लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Nine months after the second marriage, the woman went missing along with her son and daughter.
कुरुक्षेत्र। एक गांव से महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सात दिन बीत जाने के बाद भी उन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कुछ समय पहले ही महिला ने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि करीब शादी नौ महीने पहले उसकी शादी तरावड़ी (करनाल) के गांव की महिला से हुई थी। इससे पहले उसकी पत्नी तरावड़ी में एक व्यक्ति के साथ शादीशुदा थी, जिससे उसके पास एक छह साल का बेटा और चार साल की बेटी है। शादी के बाद से दोनों बच्चे भी उसके साथ ही रह रहे थे। 19 मई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने अपनी रिश्तेदारी और आसपास में उनकी तलाश भी की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस उन तीनों गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed