फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIA team arrived in Kurukshetra, searched cameras regarding arrest of youth related to Gurugram case

Kurukshetra: एनआईए टीम ने दी दस्तक, गुरुग्राम के मामले से संबंधित युवक की गिरफ्तारी को लेकर खंगाले कैमरे

Fri, 31 Jan 2025 04:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि युवक को गुरुग्राम में हुई घटना की कोई जानकारी नहीं थी, वह सिर्फ किसी के साथ बाइक पर सवार था, लेकिन पुलिस ने उसे भी आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
NIA team arrived in Kurukshetra, searched cameras regarding arrest of youth related to Gurugram case
NIA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में दस्तक दी और गुरुग्राम में हुई एक घटना से जुड़े सुराग तलाशने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टीम ने सलारपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में पहुंचकर एक घर के बाहर लगे कैमरों की जांच की।

जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को गुरुग्राम में एक घटना घटी थी, जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को बाइक पर जाते हुए देखा। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 2 दिन बाद युवक को कुरुक्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को अवैध रूप से कई दिनों तक हिरासत में रखा और 18 दिसंबर को अदालत में पेश किया। इस संबंध में परिजनों ने NIA अदालत में शिकायत दी, जिसके बाद अदालत ने कुरुक्षेत्र स्थित घर के आसपास लगे कैमरों की जांच के आदेश दिए ताकि युवक की गिरफ्तारी की सटीक तारीख स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIA की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच में मिले सीसीटीवी कैमरों में केवल पिछले 20 दिनों का रिकॉर्ड उपलब्ध था, जिससे अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को वास्तव में कब हिरासत में लिया गया था।

परिजनों का कहना है कि युवक को गुरुग्राम में हुई घटना की कोई जानकारी नहीं थी, वह सिर्फ किसी के साथ बाइक पर सवार था, लेकिन पुलिस ने उसे भी आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए NIA की टीम ने कुरुक्षेत्र में जांच के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी साथ रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed