फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHM workers further increased their agitation and fast

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मियों ने और बढ़ाया आंदोलन व अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
NHM workers further increased their agitation and fast
कुरुक्षेत्र। सीएमओ कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे एनएचएम कर्मी।
कुरुक्षेत्र। नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौथे दिन में पंकज आत्रेय, ज्योति, आरती, सतेंद्र, मनजीत व होशियार सिंह अनशन पर बैठे। उधर, एनएचएम की प्रदेश स्तरीय बैठक कुरुक्षेत्र की बजाय ऑनलाइन हुई, जिसमें आंदोलन को अगले सप्ताह शुक्रवार तक बढ़ाने पर सहमति बनी। आंदोलन के साथ क्रमिक अनशन भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद प्रदेश कार्यकारिणी ने एनएचएम के मिशन निदेशक को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

डॉ. मोनिका सोनी ने बताया कि उनकी नियमितिकरण और निर्धारित वेतन की मांग जायज है, मगर सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है। इन मांग पर सरकार की लिखित सहमति मिलने के बाद ही कर्मी अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। मणिपुर, महाराष्ट्र और असम की सरकार ने एनएचएम कर्मियों को नियमित कर दिया है। राजस्थान सरकार भी अपने राज्य के एनएचएम कर्मियों को पक्का करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




27 साल से कर रहे सेवा, फिर भी किया जा रहा अनसुना : मनोज
जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि सरकार को 17 अगस्त को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में उनके नियमितीकरण के विषय में प्रस्ताव बनाकर उसे विधानसभा के में बिल लाकर पारित करना चाहिए। वे 27 साल से प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed