{"_id":"6aa5b4a090323354370db8c3","slug":"new-twist-in-kurukshetra-sanitation-workers-strike-contractors-refuse-to-reinstate-striking-employees-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160998-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को वापस लेने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को वापस लेने से किया इन्कार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भले ही प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है लेकिन धर्मनगरी में नया पेंच आ गया है, जिसके चलते सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई। सफाई कार्य व टिप्परों पर संबंधित ठेकेदारों ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को वापस लेने से इन्कार कर दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों ने न केवल डीएमसी कार्यालय पर सुबह से ही करीब चार घंटे तक धरना दिया बल्कि गहरा रोष भी जताया।
बाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हें सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन कराए जाने का भरोसा दिया तो शांत हुए लेकिन 150 से अधिक कर्मचारी अपने-अपने घर लौट गए वहीं चेतावनी दी है कि सोमवार को भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कराई गई तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा सफाई कार्य कराए जाने के प्रयास किए गए थे, जिनके चलते ही ठेकेदारों ने नए कर्मी भी सफाई व टिप्परों के संचालन के लिए रख लिए थे। अब हड़ताल खत्म होने पर शनिवार सुबह छह बजे जैसे ही वे काम पर लौटे तो वहां उन्हें काम से इन्कार कर दिया गया। यहां तक कि टिप्पर चालकों-सहायकों को चाबी नहीं दी गई। ऐसे में कुछ देर बाद ही सैकड़ों कर्मचारी जमा हो गए तो डीएमसी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। ऐसे में न तो अनेक टिप्पर चल पाए हैं और न ही शहर में सफाई कार्य शुरू हो पाया है। घर-घर से कचरा उठान भी समुचित रूप से नहीं हो सका।
विज्ञापन
ड्यूटी ज्वाइन नहीं कराई तो सोमवार से आंदोलन : सुनील
नगर पालिका कर्मचारी संघ थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट ने कहा कि पहले के कर्मचारियों को फिर से काम पर नहीं लिया गया तो सोमवार से फिर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बन नए हालात में रविवार को भी कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
कई क्षेत्रों में चलता रहा सफाई अभियान
उधर नगर प्रशासन के साथ हड़ताल से पहले ही काम पर लौटे कर्मचारी सफाई करते रहे। कई क्षेत्रों के कचरे के ढेर उठाए गए। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि अब सफाई व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं रहेगी। अगले तीन से चार दिन में ही पूरा शहर चकाचक हो जाएगा।