फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New Thar burns fiercely after being driven 700 km; lawyer saves his life by jumping out.

Kurukshetra News: 700 किलोमीटर चली नई थार धू-धू कर जली, वकील ने कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
New Thar burns fiercely after being driven 700 km; lawyer saves his life by jumping out.
शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर अचानक आग लगने से जलती थार। वीडियोग्रैब
शाहाबाद। दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद के पास एक नई ब्लैक थार अचानक आग की लपटों में घिर गई। गाड़ी चलते समय पहले झटके देने लगी और इसके बाद डैशबोर्ड पर इंजन वार्निंग लाइट जल गई। खराबी की आशंका पर चालक ने अमन होटल के पास गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। वह इंजन की जांच करने के लिए नीचे उतरा ही था कि बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं लपटों में बदल गया और पूरी थार आग की चपेट में आ गई। चालक ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


अंबाला के बराड़ा निवासी एडवोकेट अंशिल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने थार 31 अगस्त को 16 लाख रुपये में खरीदी थी। गाड़ी अभी करीब 700 किलोमीटर ही चली थी। वह 11 सितंबर को बराड़ा से शाहाबाद होते हुए अंबाला कोर्ट में बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने जा रहे थे।
विज्ञापन


झटके देने के बाद जली इंजन वार्निंग लाइट

अंशिल कहा कि रास्ते में गाड़ी अचानक मिसिंग मारने लगी, इसके बाद इंजन वार्निंग लाइट जल गई। उन्हें गाड़ी में खराबी का शक हुआ तो अमन होटल के पास वाहन रोककर इंजन देखने लगे। नीचे उतरते ही बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। हाईवे पर थार में आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। शाहाबाद और अंबाला से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू : आशीष
शाहाबाद फायर स्टेशन के कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे आग की सूचना मिली थी। दोनों दमकल टीमों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक थार पूरी तरह जल चुकी थी। आग से गाड़ी की बॉडी, इंटीरियर और अन्य हिस्से जल गए और मौके पर केवल लोहे का ढांचा बचा।

शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर अचानक आग लगने से जलती थार। वीडियोग्रैब

शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर अचानक आग लगने से जलती थार। वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed