फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neighbor did wrong to a girl playing in the street

Kurukshetra News: गली में खेल रही बच्ची से पड़ोसी ने किया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Neighbor did wrong to a girl playing in the street
कुरुक्षेत्र। निकटवर्ती गांव में साढ़े छह साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उस पीड़ित बच्ची के पड़ोस का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बच्ची रात को घर के पास ही खेल रही थी। साढ़े आठ बजे तक भी बच्ची घर नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कुछ देर बाद बच्ची रोती आई। परिजनों ने उसके रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पड़ोसी युवक की घिनौनी हरकत परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को आज करेगी अदालत में पेश
थाना केयूके प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि देर रात बच्ची से गांव के ही युवक द्वारा गलत काम करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed