{"_id":"634479224d503867a43acf10","slug":"neeru-made-the-best-poster-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1240374140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरू ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरू ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर
विज्ञापन
आर्य कन्या महाविद्यालय में पोस्टर दिखाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में रक्तदान विषय पर स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की 39 छात्राओं ने भाग लिया। लेखन प्रतियोगिता में अनीता ने पहला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नीरू ने पहला स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग में खुशमीत ने दूसरा और जसप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में सुगंधी ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डा. आरती त्रेहन ने की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 39 प्रतिशत लोग रक्तदान करने योग्य हैं लेकिन यह अति सोचनीय है कि उनमें से मात्र 10 प्रतिशत लोग ही रक्तदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज पीजीआई जैसे अस्पतालों में रक्त की नितांत आवश्यकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संतोष, डा. प्रियंका सिंह, किरण खेवरिया ने निभाई। इस अवसर पर डा. पुष्पा शर्मा, कुशा गुप्ता, डा. सोनिया मलिक, डा. हेमा सुखीजा, रमणीक कौर, प्रीति, शैंकी, दीपा शर्मा आदि मौजूद रहे।