फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Need for research on technological uses of mathematics: Prof. Reddy

गणित के प्रौद्योगिक उपयोगों पर शोध की आवश्यकता : प्रो. रेड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Need for research on technological uses of mathematics: Prof. Reddy
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) में अल्पावधि पाठ्यक्रम पर आधारित शॉर्ट टर्म कोर्स ऑन करेंट ट्रेंड्स इन मैथमेटिक्स एंड ऐप्लीकेशंस विषय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर निट निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि अल्पावधि पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. वीके जैन, संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व निदेशक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. राम जिवारी, आईआईटी रुड़की ने अपने विचारों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने गणित के प्रौद्योगिक उपयोगों पर शोध करने के बारे में कहा और इस ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कंट्रोल सिस्टम के अधिक शोध निरीक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन

निट के प्रवक्ता प्रो. विकास मित्तल ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस शॉर्ट टर्म कोर्स में आईआईटी रुड़की, एनआईटी दिल्ली, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर, साउथ एशियन यूनिवर्सिटी दिल्ली, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य संस्थानों से वक्ता अपने अनुभव सांझा करेंगे। इस अवसर पर प्रो. परस राम, डॉ. आर.पी. चौहान, डॉ. सरस्वती यादव, डॉ. अमित प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed