फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NDA final merit priyanshu kashyap get 25th rank

एनडीए की फाइनल मेरिट में गुरुकुल के प्रिंयाशु कश्यप की आल इंडिया में 25वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
NDA final merit priyanshu kashyap get 25th rank
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र प्रियांशु कश्यप ने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए और नेवल एकेडमी की फाइनल मेरिट लिस्ट में आल इंडिया में 25वां रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रियांशु कश्यप का आल इंडिया में 25वीं रैंक आने से जहां गुरुकुल कुरुक्षेत्र का गौरव पूरे भारतवर्ष में बढ़ा है वहीं गुरुकुल प्रांगण में भी उत्साह का माहौल है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रियांशु सहित समस्त गुरुकुल परिवार को इसके लिए बधाई दी है। वहीं, गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने भी दूरभाष पर प्रियांशु के परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर एनडीए विंग में प्रियांशु के इंस्टेक्टर रहे सूबेदार एसके मोहन्ती, सूबेदार बलवान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने कहा कि देश, समाज व सेना की सेवा करने के लिए कर्त्तव्यनिष्ठ, कुशल और ईमानदार उच्च अधिकारी तैयार करने के लिए जो संकल्प आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के माध्यम से लिया था, उस दिशा में गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और गुरुकुल की प्रबंधक समिति व अध्यापकों की मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया में 25वीं रैंक आना गुरुकुल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र अपने विद्यार्थियों को विभिन्न कोम्पीटेटिव परीक्षाओं में भाग लेने और नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में प्रवेश पाने के लिए उपयुक्त गाइडेंस प्रोग्राम के तहत उनका मार्गदर्शन करता है। बताया कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रियांशु कश्यप के पिता एक प्राइवेट फर्म में काम करते हैं, जबकि मां गृहणी है। अंत में उन्होंने प्रियांशु व उसके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed