फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NCC cadets took out tricolor march in university campus

Kurukshetra News: कुवि परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out tricolor march in university campus
कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए एनसीसी कैडेट्स। संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) से शुरु की गई, जिसे आईआईएचएस प्राचार्य ने हरी झंडी देकर रवाना किया। आईआईएचएस प्रांगण से शुरू होते हुए कैडेट्स ने विश्वविद्यालय का तीन किलोमीटर का चक्कर पूरा किया जिससे पूरा विवि परिसर वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। पूरी यात्रा के दौरान कैडेट अपने हाथ में तिरंगा और एनसीसी का ध्वज लिए रहे। ये यात्रा एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल और डॉ ऋतु सैनी के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने बताया कि एनसीसी राष्ट्रीयता की अलख जगाने में सबसे आगे रहती है। एनसीसी का गीत हम सब भारतीय हैं, ये भी कैडेट्स को अनेकता में एकता का संदेश देता है। कैडेट्स एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। एनसीसी के राष्ट्रीय कैंप का उद्देश्य भी भारत की कल्पना को साकार करना है। तिरंगा यात्रा भी युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली। डॉ. ऋतु सैनी ने कहां कि स्वतंत्रता संग्राम विश्व में किए गए सभी संग्राम में एक उदाहरण है। स्वतंत्रता संग्राम आज भी हम सब लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जब हम अपने पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हैं तो हम उन शहीदों पर गर्व महसूस करते हैं। वर्तमान में देश की प्रत्येक सीमा पर बहुत सी चुनौतियां विद्यमान हैं और हमेंं इन सब चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed