{"_id":"6969497652f020167705c455","slug":"ncc-cadets-at-kurukshetra-university-paid-tribute-to-soldiers-with-a-patriotic-rally-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-148619-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट ने देशभक्ति रैली से सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट ने देशभक्ति रैली से सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देशभक्ति रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर स्टडीज (आईआईएचएस) की एनसीसी यूनिट की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली से भारतीय सेना के जाबाज और बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनसीसी सीटीओ डॉ. कविता रानी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली आईआईएचएस पार्किंग से शुरू होकर विवि धरोहर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कुलगुरु सचिवालय के सामने से होती हुई विश्वविद्यालय परिसर का चक्कर लगाकर पुनः आईआईएचएस पार्किंग पर समाप्त हुई। रैली में 70 एनसीसी कैडेट ने अनुशासन, ऊर्जा और जोश के साथ हिस्सा लिया। कैडेट ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और समर्पण को सलाम किया।
रैली ने छात्रों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय समुदाय में राष्ट्रीय एकता, सम्मान, कर्तव्य और गौरव का संदेश प्रसारित किया। इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशप्रेम और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। रैली के सफल आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। इस मौके पर प्रो. अश्विनी मित्तल, प्रो. निरुपमा भट्टी, प्रो. संजय शर्मा, डॉ. ज्योति चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।