फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NCB unit caught two smugglers from Punjab with 18 kg of poppy seeds.

Kurukshetra News: एनसीबी यूनिट ने 18 किलो चूरापोस्त के साथ पंजाब के दो तस्करों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
NCB unit caught two smugglers from Punjab with 18 kg of poppy seeds.
कुरूक्षेत्र। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक ट्रक में सवार दो युवकों से 18 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। एनसीबी टीम ने ढांड थाना, जिला कैथल एरिया में गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक में दो युवकों को काबू किया। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 18 किलोग्राम 250 ग्राम चूरा पोस्त का कट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह निवासी गांव ताशपुर पटियाला व गुरप्रीत सिंह वासी गांव तुरना जिला पटियाला के रूप में हुई है, जिसके संबंध में थाना ढांड में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच थाना ढांड को सौंपी गई। पुलिस आगामी कार्रवाई कर नशे के सप्लायर व आगे खरीदारों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन






प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया मादक पदार्थ सप्लाई का आरोपी



कुरुक्षेत्र। नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी लाभ सिंह उर्फ गोला वासी तेपला जिला पटियाला पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया है। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेस्ट हाउस शाहाबाद के पास से मिंटू निवासी सिरसला को काबू कर उसके कब्जे से करीब 120 ग्राम अफीम बरामद करी थी। अब इसी मामले में टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोप में लाभ सिंह को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed