फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nayab singh saini corona pojitive

विधायक के बाद अब सांसद नायब सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nayab singh saini corona pojitive
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक सुभाष सुधा के बाद अब कोरोना ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गत दिवस अंबाला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सांसद सैनी के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट आने पर सांसद ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट में कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटीन हूं। मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें।
विज्ञापन

कोरोना ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सांसद नायब सिंह सैनी ने पिछले दस दिनों में जिला में आयोजित कई सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की है। उनके पॉजिटिव आने पर अब कार्यक्रम आयोजकों में भी हड़कंप मच गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब इन कार्यक्रम आयोजकों के भी सैंपल लिए जा सकते हैं। सांसद ने 30 जुलाई को ब्रह्मसरोवर पर धर्मनगरी के तीर्थ स्थलों की मिट्टी और जल गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को सौंपी थी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के अधिकारी और कर्मचारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। चार अगस्त को पंचायत भवन में आयोजित परिवार पहचान पत्र वितरण समारोह में सांसद ने शिरकत की थी, इस कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए थे। सांसद ने इस दौरान 30 परिवारों को खेल मंत्री के साथ परिवार पहचान पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच अगस्त को ब्रह्मसरोवर पर आयोजित महाआरती में भी सांसद ने शिरकत की थी। इस दौरान वहां सांसद संजय भाटिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, केयू कुलपति डॉ. नीता खन्ना, श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, कैथल भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, केडीबी के सीईओ एवं एसडीएम कपिल शर्मा, केयूके के कुलसचिव डॉ. भगवान सिंह, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, रविंद्र सांगवान मौजूद थे। इसके अलावा भी सांसद ने सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। अब सांसद के पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों की लिस्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed