फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navneet was named the best player in HIL

Kurukshetra News: एचआईएल में नवनीत बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Navneet was named the best player in HIL
शाहाबाद। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड प्राप्त करते नवनीत कौर। स्वयं
शाहाबाद। महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले ही सीजन में शाहाबाद की स्टार खिलाड़ी नवनीत कौर ने अपने बेहतरीन खेल से सबका दिल जीत लिया। एसजी पाइपर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को कई मैच जिताए बल्कि पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया।
विज्ञापन

पूरे सीजन के दौरान नवनीत अग्रिम पंक्ति से टीम को संभालती रहीं। जब-जब टीम मुश्किल में फंसती, नवनीत अपनी कलात्मक हॉकी से मैच का रुख मोड़ देतीं। उनकी तेज ड्रिब्लिंग, गजब की गेंद नियंत्रण क्षमता और सही समय पर गोल करने की कला ने उन्हें लीग की सबसे खास खिलाड़ी बना दिया। नवनीत की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता बूटा सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा हाथ द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच बलदेव सिंह का है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवनीत ने पांचवीं कक्षा से ही कोच बलदेव सिंह की निगरानी में हॉकी की बारीकियां सीखनी शुरू कर दी थीं। कोच बलदेव सिंह ने भी नवनीत की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवनीत बेहद कलात्मक हॉकी खेलती है। गेंद को ड्रिब्लिंग करते हुए विपक्षी डिफेंस को तोड़ने की उसकी क्षमता अद्भुत है। आने वाले समय में वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनकर देश का नाम रोशन करेगी। नवनीत की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर मास्टर सुभाष कलसाना, एडवोकेट मनदीप राव, पार्षद इशा सचदेवा, पार्षद दीपक आनंद, रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन सहित कई लोगों ने नवनीत और उनके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed