फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naveen Jindal won the battle of Kurukshetra by taking five lakh 42 thousand 175 votes.

Kurukshetra News: पांच लाख 42 हजार 175 वोट लेकर नवीन जिंदल ने जीता कुरुक्षेत्र का रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jindal won the battle of Kurukshetra by taking five lakh 42 thousand 175 votes.
कुरुक्षेत्र। विजय जुलूस निकालकर लोगों का आभार व्यक्त करते नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल परिवार स
कुरुक्षेत्र। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें 29 हजार 21 वोटों से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल विजयी रहे। उन्हें पांच लाख 42 हजार 175 वोट मिले। मंगलवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डाॅ. माधवी खोड़े चवरे व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल को प्रमाणपत्र सौंपा। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता है, जिनमें से कुरुक्षेत्र लोकसभा में 12 लाख दो हजार 413 वैध और 3459 पोस्टल बैलेट मतों की मतगणना की गई। दूसरे स्थान पर रहे इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डाॅ. सुशील गुप्ता को पांच लाख 13 हजार 154 वोट मिले। तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय चौटाला को 78 हजार 708 वोट मिले हैं वहीं अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 20944, जजपा के उम्मीदवार पाला राम को 6182, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) के सतबीर को 3263, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के खजान सिंह को 2859, एकम सनातन भारत दल के महावीर सिंह को 2783, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के इंद्रजीत काम्बोज को 2113, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के ओम प्रकाश को 1812, समता पार्टी के नरेश कुमार को 1032, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के सतनाम को 1066, राष्ट्रीय गरीब दल के प्रदीप सैनी को 960 वोट मिले है।
विज्ञापन


भारतीय आशा पार्टी के सतीश कुमार को 997, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के ओम प्रकाश इंदल को 678 वोट मिले। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में दो टेंडर वोट भी डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जिंदल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया, वहीं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि निरंतर उनका मार्गदर्शन व सहयोग उनको मिलता रहा। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नवनिर्वाचित सांसद की पत्नी शालू जिंदल, भाजपा नेता वेदपाल, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी भी उपस्थित थे।


आजाद प्रत्याशियों को मिले वोट
अनिल उपाध्याय -- 2056
अश्वनी शर्मा हरितवाल --को 2029
फूल सिंह -- 626
वरुण गुप्ता-- 1134
जयप्रकाश शर्मा -- 1154
जय कुमार सैनी - 8093
पताशो देवी -- 1379
रमेश चंद्र खटकर -- 717
अमित मलिक -- 1506
सेवा सिंह-- 718
महेश चंद -- 1340
मंगत राम -- 509
रामदिया -- 556
विशाल कुमार -- 715
सुरेंद्र सिंह --1599
सन्नी -- 576
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed