{"_id":"68a3834868ed34b84a019c10","slug":"national-lok-adalat-will-be-held-on-september-13-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140658-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को होगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय में 13 सितंबर को सभी स्तरों पर तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद आदि मामलों का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है।