फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National flag will be proudly hoisted at every house, Kurukshetra

प्रत्येक घर पर शान से लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
National flag will be proudly hoisted at every house, Kurukshetra
तिरंगा मार्च में हिस्सा लेते सांसद नायब सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुरुषोत्तमपुरा बाग में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा मार्च निकाला गया। इस तिरंगा मार्च में सांसद नायब सैनी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार सहित अन्य कई लोगों ने शिरकत की। सांसद नायब सैनी ने कहा कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में कोई घर छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक घर के ऊपर तिरंगा शान से लहराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी को प्राप्त करने के लिए वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग भारतीयता के परिचायक हैं। तिरंगे की बदौलत ही देश में आजादी के आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप मिला। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश में फहराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी थी। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशसेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अभियान में लगातार जन सहभागिता बढ़ रही है। इससे लगता है कि यह जन-जन का अभियान बनेगा।
विज्ञापन

वहीं नप की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में युवा पीढ़ी अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती है। इस मौके पर प्रदीप झांब, अश्विनी अरोड़ा, दीपक चोपड़ा, फतेह चंद गांधी, शकुंतला शर्मा, स्वामी हरिओम परिव्राजक, महंत अनूप गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed