{"_id":"58ab35d44f1c1b0853b236e3","slug":"narrow-streets-will-take-e-rickshaw-loading-garbage-sudha-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":" तंग गलियों से ई-रिक्शा लोडिंग ले जाएगी कचरा : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग गलियों से ई-रिक्शा लोडिंग ले जाएगी कचरा : सुधा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
तंग गलियों से ई-रिक्शा लोडिंग ले जाएगी कचरा : सुधा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर थानेसर की तंग गलियों में अब घर-घर से कचरा एकत्र किया जाएगा। थानेसर नगर परिषद इसके लिए बाकायदा 10 ई-रिक्शा लोडिंग खरीदेगी। इसकी खरीद के लिए विधायक सुभाष सुधा ने 10 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुराने शहर थानेसर के अधिकांश वार्डों की गलियां संकरी हैं। इनमें घर-घर से कचरा उठाने के लिए लगाए गए डंपर अनुपयोगी सिद्ध हो रहे थे।
विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को थानेसर नगर परिषद का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों की बैठक के दौरान इस कार्य के 10 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने शहर के सभी ई टायलेट निशुल्क करने की भी घोषणा की। हालांकि इससे पहले इन टायलेट की सुविधा के लिए एक रुपये का सिक्का डालना होता था। इसकी वजह से शहर के पुरानी सब्जी मंडी और बिरला मंदिर के पास ई-शौचालयों सफेद हाथी साबित हो रहे थे।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि अब लोगों को फाइलों के लिए बाबुओं के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए 1 मार्च से ऑनलाइन प्रणाली यानी फाइल ट्रैकिंग सिस्टम को शुरू किया जा रहा है। विधायक ने बैठक के दौरान फाइलों की देरी को लेकर फटकार भी लगाते हुए कहा कि भविष्य में जिस भी अधिकारी व कर्मचारी के कारण फाइलों को बिना वजह लटकाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नप में किसी भी नागरिक को जरा सी परेशानी नहीं आनी चाहिए। किसी व्यक्ति की शिकायत आने के बाद संबधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर वासियों की हाउस टैक्स से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए 25 फरवरी को नगर परिषद कार्यालय में एक शिविर लगाया जा रहा है। इसमें लोगों की हाउस टैक्स से संबधित तमाम समस्याओं का मौके पर निदान किया जाएगा। इसलिए शहर वासियों को इस शिविर का फायदा उठाना चाहिए।
विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में हुडा के सेक्टरों की सभी मुख्य सड़कों का इस्टीमेट तैयार किए जाए ताकि सभी सड़कों को नया बनाया जा सके। सेक्टरों की कोई सड़क बकाया नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी अधिकारी व कर्मचारी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करना सुनिश्चित करें और सभी निर्धारित अवधि में काम करने का प्रयास करें ताकि लोगों को विभाग की वजह से परेशानी ना उठानी पड़े। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, सचिव के एल बठला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।