फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Narnaund MLA Dada Gautam attacks AAP, says Kejriwal cheated everyone

Haryana Politics: नारनौंद से MLA दादा गौतम का आप पर हमला, कहा- केजरीवाल ने हर किसी के साथ किया धोखा

Wed, 15 May 2024 10:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 May 2024 10:18 PM IST
सार

जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मजबूरी में भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा बनाया था। पंजाब में दूसरा कोई चेहरा उनके पास नहीं था, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों के बीच उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार कर पाएगी, यह वे समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन कैसे होगा यह भाजपा नेता ही जानते हैं।

विज्ञापन
Narnaund MLA Dada Gautam attacks AAP, says Kejriwal cheated everyone
जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम - फोटो : संवाद

विस्तार

किसी को भी वोट दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल को वोट नहीं देनी चाहिए। जिसने भी साथ दिया, केजरीवाल ने उसे ही धोखा दिया। प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे से लेकर प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, आशुतोष, नवीन जयहिंद सहित अनेक लोग हैं, जिनके साथ धोखा किया गया। ये आरोप जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम ने लगाए। वे बुधवार को पिपली में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दो सांसद बनाए, लेकिन जिन्होंने साथ में संघर्ष किया उनको मौका नहीं दिया। सीटें बेचे जाने तक के आरोप लगे हैं। दादा गौतम ने आरोप लगाए कि केजरीवाल ने देश के साथ भी धोखा किया है। नागरिकता कानून, एनआरसी तक का उन्होंने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मजबूरी में भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा बनाया था।
विज्ञापन


पंजाब में दूसरा कोई चेहरा उनके पास नहीं था, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों के बीच उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार कर पाएगी, यह वे समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन कैसे होगा यह भाजपा नेता ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से दूर है। उन्होंने कहा कि जो लोग चौटाला परिवार में आस्था रखते हैं उन्हें अभय चौटाला की जरूर मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा गौतम ने कहा कि यह बदकिस्मती है कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए ऐसा कानून बना दिया कि कोई भी पार्टी बना लें। जजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कुछ और सोच कर दुष्यंत के पास आए थे, लेकिन उन्हें पता चला कि वे तो मालामाल होने आए हैं। ऐसे में उन्होंने उनसे दूरी बना ली थी। अभी उनका सिर्फ कानूनी तौर पर ही उनका दुष्यंत व जजपा के साथ संबंध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को वर्तमान हालात में किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed