फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Narkatari won a thrilling match by 18 runs.

Kurukshetra News: नरकतारी ने 18 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Narkatari won a thrilling match by 18 runs.
कुरुक्षेत्र। मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। केसीए नरकतारी और जय राम क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नरकतारी ने 18 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में जय राम क्रिकेट अकादमी के कप्तान अरुण सिंह ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 88 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी झटके, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए नरकतारी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से विहान ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा युवराज ने 42 और जयदीप ने 25 रन का योगदान दिया। जय राम क्रिकेट अकादमी की ओर से अरुण सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि सागर और लक्ष्य को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय राम क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि कप्तान अरुण सिंह एक छोर पर डटे रहे और 88 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। पूरी टीम 39वें ओवर में 194 रन पर सिमट गई। नरकतारी की ओर से गेंदबाजी में अक्षित ने तीन विकेट हासिल किए, वहीं आर्यन और यश ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार अर्धशतक लगाने वाले विहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed