फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nari Shakti Vandan Act is a picture of New India: Chief Minister

नए भारत की तस्वीर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Act is a picture of New India: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। वैशाखी महोत्सव में संबोधन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए भारत की तस्वीर है जहां पर देश की बेटियों के सपनों को साकार किया जाएगा। यह अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की मुख्य धारा में लाता है। यह कानून महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका देता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बैसाखी महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में हरियाणा की धरती पानीपत से शुरू किया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, इसका सबसे पहला बड़ा कदम था। इतना ही नहीं उस समय हरियाणा का लिंगानुपात 871 था।
विज्ञापन

उन्हीं की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा का परिणाम है, जो आज बढ़कर 1,000 पुरुषों पर 923 महिलाओं का हो गया है। यह पिछले 11 वर्षों में समाज में आए बदलाव और बदलती मानसिकता का प्रमाण है। जब नीति और नीयत सही हो तो समाज भी सकारात्मक दिशा में बदलता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि हमारी माताओं-बहनों के सामर्थ्य पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में चाहे वह खेल हो, शिक्षा हो या रक्षा, तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार राज्य में महिलाओं को सुरक्षित माहौल, बेहतर शिक्षा और समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।

लखपति दीदी अभियान में तीन करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति बनाया जा रहा है। हरियाणा में भी पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक एक लाख 41 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देश में लगभग 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 18 हजार 593 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई।

कुरुक्षेत्र। वैशाखी महोत्सव में संबोधन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

कुरुक्षेत्र। वैशाखी महोत्सव में संबोधन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

कुरुक्षेत्र। वैशाखी महोत्सव में संबोधन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

कुरुक्षेत्र। वैशाखी महोत्सव में संबोधन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed