फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nari Shakti Vandan Act is a historic decision: Reena Saini

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय : रीना सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Act is a historic decision: Reena Saini
बाबैन। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीना सैनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक जन आंदोलन है। यह सिर्फ एक कानून नहीं है बल्कि यह महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीति की निर्माता बनाने की ओर एक मजबूत कदम है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आना एक ऐतिहासिक निर्णय है, इस अधिनियम के पारित होने से महिलाओं को अब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर कई ऐसी महान महिलाएं हुई हैं जिन्होंने समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा, पंडिता रमाबाई ने महिला अधिकारों के लिए और रानी लक्ष्मीबाई देश की आजादी के लिए लड़ीं। इन सभी ने महिलाओं को यह संदेश दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed