फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Namo Yuva Run will be held on 21st September at Brahmasarovar, Chief Minister will participate

Kurukshetra News: 21 सितंबर को ब्रह्मसरोवर पर होगी नमो युवा रन, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Namo Yuva Run will be held on 21st September at Brahmasarovar, Chief Minister will participate
कुरुक्षेत्र। नमो युवा रन को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 को पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। इस पखवाड़े का 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समापन होगा। 21 सितंबर को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सेवा पखवाड़ा के तहत समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे। इनमें नमो युवा रन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व की एक गंभीर चुनौती है जिसका समाधान जनभागीदारी से ही संभव है। इसलिए पखवाड़ा अवधि में पूरे प्रदेश में पौधरोपण किया जाएगा और इसमें प्रदेशवासियों की अहम भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि प्रदेश पूरी तरह से नशामुक्त बने और यह नमो युवा रन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है, जहां आवेदन करने पर फसल खराब होने का मुआवजा शीघ्र मिलेगा।

कुरुक्षेत्र। नमो युवा रन को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज

कुरुक्षेत्र। नमो युवा रन को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed