फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Namo Yuva Run in Dharamnagar today

Kurukshetra News: धर्मनगरी में नमो युवा रन आज

Sun, 21 Sep 2025 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Namo Yuva Run in Dharamnagar today
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी आज रविवार को नमो युवा रन की साक्षी बनेगी, जिसमें प्रदेश भर से 20 हजार से ज्यादा युवा शामिल होने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही यह नमो युवा रन सुबह छह बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होगी, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा , पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नमो युवा रन के रूट द्रोणाचार्य स्टेडियम से जिंदल चौक और फिर वापिस द्रोणाचार्य स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबी नमो युवा रन में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, रनिंग क्लब, खिलाड़ी, निजी उद्यम क्षेत्र के कर्मचारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और आम नागरिक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन विकसित भारत और नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन

छह हजार से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नमो युवा रन कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया हुआ है, जिस पर अभी तक छह हजार से ज्यादा ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए लिंक पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें और नमो युवा रन में हिस्सा लें। इस मौके पर एएसपी प्रतीक गहलोत, एसडीएम शाश्वत सांगवान, डीएमसी अमन कुमार,राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य जगमोहन, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed