फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naina first in poster making competition

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नैना प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Naina first in poster making competition
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही बच्ची नैना।
कुरुक्षेत्र। कला रागिनी ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-दो में पर्यावरण दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को दर्शाया। इसमें प्रथम स्थान नैना ने प्राप्त किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी मधाडिया ने बताया कि आज बदलते परिवेश के कारण लोग, पशु, पक्षी सहित अन्य प्राणियों का जीवन संकट में आ गया है। ग्लोबल वार्मिंग एक ज्वलंत समस्या के रूप में न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या बन चुकी है। इसलिए लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

बताया कि उनकी ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस पर बच्चों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जाती है, साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में कई बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान नैना, द्वितीय स्थान विनीता तथा तृतीय स्थान अमन ने प्राप्त किया। ट्रस्ट की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed