फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naib Saini, who became Chief Minister, will reach his parliamentary constituency for the first time today, will perform Bhoomi Pujan of Sant Ravidas Dham.

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री बने नायब सैनी आज पहली बार पहुंचेंगे अपने संसदीय क्षेत्र, करेंगे संत रविदास धाम का भूमि पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini, who became Chief Minister, will reach his parliamentary constituency for the first time today, will perform Bhoomi Pujan of Sant Ravidas Dham.
कुरुक्षेत्र। सांसद से मुख्यमंत्री बने नायब सैनी आज शुक्रवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। वे यहां गांव उमरी में पांच एकड़ में बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक की सौगात देंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यह जमीन उपलब्ध करवाई गई है। इस स्मारक का भूमि पूजन दोपहर दो बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक ईश्वर सिंह भी शरीक होंगे।
विज्ञापन

स्मारक स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों की जायजा लेने के लिए वीरवार को विधायक सुभाष सुधा, विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड के निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष साहिल सुधा पहुंचे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश और प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पहले आगमन को लेकर नागरिकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनका स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचेगे। कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक बनने से कुरुक्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। इस स्मारक के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पर्याप्त अनुदान राशि भी मुहैया करवाई जाएगी। इस स्मारक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओं और विचारों से समाज को शिक्षित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश का पहला कार्यक्रम है। इसलिए इस कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच एकड़ जमीन पर बनेगा देश का सबसे बड़ा संत गुरु रविदास का मंदिर : ईश्वर सिंह
गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि धर्मनगरी की धरा पर हिंदुस्तान का सबसे बड़ा संत गुरु रविदास का मंदिर बनेगा। इस मंदिर के साथ-साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवनी और शिक्षाओं से संबंधित संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की लंबे अर्से से मांग थी कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर का निर्माण किया जाए। इस विषय को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कुछ समय पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत हुई और इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र की ही पावन धरा पर मंदिर के साथ-साथ स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में ही एक कार्यक्रम के दौरान की थी।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ माह पूर्व कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत देर रात्रि स्वयं उमरी गांव में जमीन का अवलोकन किया था और अधिकारियों को इस जमीन को स्मारक के लिए रिजर्व रखने के आदेश भी दिए था। इतना ही नहीं बजट सत्र के दौरान संत गुरु रविदास स्मारक बनाने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई और इस बजट में हुडा की पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed