फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naib Saini reached his residence for the first time after becoming the Chief Minister, offered prayers with his wife.

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने आवास पर पहुंचे नायब सैनी, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini reached his residence for the first time after becoming the Chief Minister, offered prayers with his wife.
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार सेक्टर तीन स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मन की बात को साझा किया और परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। मुख्यमंत्री यहां करीब आधा घंटा तक रहे, जिस दौरान बंद कमरे में मंत्रणा भी की। इस मंत्रणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, कर्णदेव कंबोज, कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर, पिहोवा विधायक संदीप सिंह, डॉ. पवन सैनी, धर्मवीर मिर्जापुर, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी सहित 14 लोग ही शामिल किए गए। हालांकि मंत्रणा किस विषय पर की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन चर्चा है कि लोकसभा चुनाव व राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया तो वहीं बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे उमरी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने संत रविदास स्मारक के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन



गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ : बनवारी
कैबिनेट मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को घर बैठे योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। इस सरकार ने लोगों की सेवाभाव से कार्य किया और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन आया और आमजन के जीवन को सुलभ बनाने का काम किया। उन्होंने समाज की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्मारक के लिए भूमि पूजन करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के लिए जो योजनाएं तैयार की है, उन योजनाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सरकार ने संत महापुरुषों को लेकर लिया ऐतिहासिक फैसला : कृष्ण पंवार

राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार ने कहा कि 1947 में देश को आजादी मिली, इस आजादी के बाद समाज के लोगों ने सभी सरकारों के समक्ष संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महान लोगों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जब वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनी तो संतों, महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।




देश का सबसे बड़ा और भव्य स्मारक बनेगा : ईश्वर
गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्मारक की सौगात देने पर समाज की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोग पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संत, त्यागी, तपस्वी और योगी के रूप में देख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्मारक के रूप में एक भव्य और अनोखा तोहफा दिया है। इस स्मारक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष एक छोटा सा आवेदन किया था। इस प्रार्थना पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलक झपकते ही स्मारक के लिए पांच एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध करवाई और स्वयं मौके पर जाकर जगह का निरीक्षण भी किया। इस स्मारक में भव्य मंदिर, संग्रहालय और जरूरतमंद युवाओं को आईएएस और आईपीएस की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सेंटर का भी प्रावधान किया जाएगा।




सरकार कर रही है लोगों की सेवा : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की याद में स्मारक का जो प्रोजेक्ट दिया है, इस प्रोजेक्ट से कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाऐगा। यह प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है। पूर्व मुख्यमंत्री एक तपस्वी और त्यागी व्यक्तित्व के धनी महापुरुष है, जिन्होंने अपना घर लाइब्रेरी के लिए और अपनी संपत्ति प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। ऐसे महापुरुष संतों की राह पर ही चल रहे हैं।





संत रविदास स्मारक में यह होगा खास
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिकारी वर्षा खनकवाल के मुताबिक उमरी रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-33 में यह स्मारक बनाया जाएगा। इसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा, निशान साहिब, संत शिरोमणि गुरु रविदास का मंदिर, सार्वजनिक शौचालय, मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक ब्लॉक, छह कमरे, मेडिटेशन हॉल, लंगर हाल व किचन, बेसमेंट बनेगा। प्रथम तल पर म्यूजियम, लाइब्रेरी, पार्टी हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। दूसरे और तीसरे फ्लोर पर धर्मशाला, हॉस्टल, वार्डन रूम, दो डोरमेट्री, स्टोर और रिकॉर्ड रूम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed