{"_id":"678ea55bc61bfa0545071292","slug":"nagarpalika-issued-work-order-of-18-crore-11-lakh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130254-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगरपालिका ने जारी किए 18 करोड़ 11 लाख के वर्क आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगरपालिका ने जारी किए 18 करोड़ 11 लाख के वर्क आर्डर
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर में विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका ने 18 करोड़ 11 लाख रुपए के 63 कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त चार करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों के टेंडर लगाने के उपरांत वर्क आर्डर लेकर उनकी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
प्रधान गुलशन कवातरा ने बताया कि कुल 23 करोड़ नौ लाख रुपए के विकास कार्यों में से 63 कार्यों के जो वर्क आर्डर जारी किए गए हैं, उनमें से कुछ काम तो संपन्न हो गए हैं और कुछ पर तेजी से काम चल रहा है। विकास के मुख्य कार्यों पर बात करते हुए बताया कि जहां एक ओर शिव द्वार का कार्य पूरा हो चुका है, वहीं हुड्डा कम्युनिटी सेंटर के कार्य का शुभारंभ भी कर दिया गया है।
मदनलाल ढींगरा पार्क में प्रतिमा स्थापित करने के उपरांत पार्क के सौंदर्यीकरण के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, पार्षद राजेश उप्पल, जगतार सिंह तारा, नीरज मट्टू, रमेश कश्यप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
14 लाख 69 हजार की लागत से शहर में बनाई जाएगी वॉल पेंटिंग
प्रधान गुलशन कवातरा ने बताया कि 14 लाख 69 हजार की लागत से शहर में देशभक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए वॉल पेंटिंग का काम करवाया जाएगा। उधर नौ लाख 78 हजार की लागत से मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। वहीं नगर पालिका में परिसर में 17 लाख 76 हजार की लागत से सीएफसी सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है तो उधर वार्ड नंबर एक में 18 लाख एवं वार्ड नंबर सात में 15 लाख रुपए की लागत से कुछ काम हो चुके हैं और कुछ तीव्रता से चल रहे हैं। प्रधान ने कहा कि इन सब के अतिरिक्त शहर के अन्य वार्डों में भी विकास एवं प्रगति के काम जोरों पर हैं।