फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nagar Parishad launched cleanliness drive in Sector 30

Kurukshetra News: सेक्टर 30 में नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad launched cleanliness drive in Sector 30
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर की ओर से सेक्टर 30 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर 30 के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सैनी, आरडब्ल्यूए के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, संयुक्त सचिव जोगिंदर सैनी, एवं सदस्य सुभाष चंद्र वर्मा, तेजपाल सिंह, बलवान शर्मा, डीडी सैनी, डॉ. रूपेश गौड़ तथा डॉ. विकास मोदगिल, अमित कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा व नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किया गया। स्वच्छ एवं सुंदर हरियाणा अभियान एक ऐतिहासिक पहल है। जब हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुंदर होगा, तभी नागरिकों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ हरियाणा की सीएम सिटी भी है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना में हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद व जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है और पूरी टीम बधाई की पात्र है। आरडब्ल्यूए चेयरमैन प्रवीण शर्मा व संयुक्त सचिव जोगिंदर सैनी ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed