फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nagar Parishad issued challans to 15 shopkeepers

Kurukshetra News: नगर परिषद ने 15 दुकानदारों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad issued challans to 15 shopkeepers
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने नेशनल हाईवे 44 के आसपास अतिक्रमण व स्वच्छता के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पिपली स्थित 15 दुकानदारों के चालान किए गए और कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम सुबह ही गीता द्वार पर पहुंच गई जिसके बाद करीब दो घंटे तक कार्रवाई की गई। इससे पहले टीम ने सोमवार को भी यह अभियान चलाया। इसके तहत नेशनल हाईवे के अंबाला रोड, लाडवा रोड व कुरुक्षेत्र शहर की ओर आने वाले रोड पर स्थित दुकानों पर शिकंजा कसा। पुलिस बल व टीम के साथ पहुंचे नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा असिस्टेंट सुभाष चंद्र फील्ड ऑफिसर अनूप सिंह, अभिषेक ने एकाएक कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों को समझाया भी गया तो वहीं कड़ी चेतावनी भी दी कि दोबारा से अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने कहा कि इसी तरह अभियान शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने से सड़कें संकरी हो रही हैं और हादसे बढ़ रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed