फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nagar Kirtan was organised in Dharamnagar on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was organised in Dharamnagar on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji.
कुरुक्षेत्र। नगर कीर्तन की  अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं से महान नगर कीर्तन सजाया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। इसमें संगत ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु घर की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


महान नगर कीर्तन के शुभारंभ से पूर्व गुरु चरणों में भाई गुरदास सिंह की ओर से अरदास की गई। इसके बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर इंद्रजीत सिंह श्रद्धा भाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी पालकी साहिब तक लेकर आए। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, बीबी जसबीर कौर मसाना, हरमनप्रीत सिंह, फ्लाइंग विभाग इंचार्ज जज सिंह, बाबा दर्शन सिंह, पूर्व हेड ग्रंथी बाबा अमरीक सिंह सहित अन्य सदस्य व संगत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह ने कहा कि साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, शौर्य और धर्म की रक्षा की अनुपम मिसाल है। उन्होंने अपने सरबंस की शहादत देकर खालसा पंथ की स्थापना की और मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने संगत से गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। बीबी जसबीर कौर मसाना ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन इतिहास से बच्चों को अवगत कराना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा पीढ़ी सिखी स्वरूप से जुड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में सबसे पहले बैंड ग्रुप ने हाजरी भरी। संगत ने रास्ते में जल छिड़काव और झाड़ू लगाकर सेवा की। मार्ग में जगह-जगह संगत की ओर से चाय, सूप, मिष्ठान, ब्रेड पकौड़े सहित लंगर के स्टाॅल लगाए गए। श्याम कॉलोनी के पास एक राष्ट्र-एक चुनाव हरियाणा स्टेट के कोऑर्डिनेटर मदन मोहन छाबड़ा ने भी पंज प्यारों का सिरोपा भेंट कर सम्मान किया। यह महान नगर कीर्तन सिविल अस्पताल, शेख चेहली मकबरा, झांसा रोड, मेन बाजार से होता हुआ देर शाम ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में संपन्न हुआ, जहां आतिशबाजी के साथ संगत ने भव्य स्वागत कर अपनी खुशी प्रकट की।

कुरुक्षेत्र। नगर कीर्तन की  अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

कुरुक्षेत्र। नगर कीर्तन की  अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed