Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder side story

Kurukshetra News: मेरे लाल को लौटा दो...कहकर बार-बार बेहोश होती रही मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
murder side story
murder side story - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पांच साल का अयान बड़ा होकर फौजी बनकर देश की रक्षा व सेवा करना चाहता था। वह हर रोज ट्यूशन पर पढ़ने जाता था, ताकि अगले साल स्कूल में उसका दाखिला आसानी से हो जाए। वह अपनी मौसी और मां के मोबाइल पर फौजियों की वीडियो देखता रहता था। तरह-तरह की वीडियो और रील बनाकर अपनी मौसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता था, वहीं उसकी मौसी भी उसकी वीडियो और फोटो बनाकर अपलोड करती थी।
विज्ञापन

उधर, अयान की मां उर्मिला उर्फ रेनू ‘मेरे लाला को मेरे पास वापस बुला दो’ उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। ये बोलते हुए बार-बार बेसुध हो रही थी। उसके रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग उसे हौसला देने की कोशिश करते, मगर उर्मिला में जैसे सब्र बचा ही नहीं था। वह बार-बार अयान का नाम लेकर बेहोश हो रही थी। उर्मिला कभी अपने कमरे के अंदर जाकर देखती तो कभी घर के गेट पर नजर रखकर अपने बेटे के आने की राह देखती रही। अयान की मां बार-बार पार्क की तरफ जा रही थी, क्योंकि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका बेटा उससे बहुत दूर जा चुका है। वह अपने बड़े बेटे आर्यन (7 वर्ष) को दुलार कर रही थी और अपने भाई को बुलाने को कह रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11 बजे घर से महज कुछ कदम दूर पार्क की झाड़ियों में अयान का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। अयान की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। देर शाम अयान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। वहीं अयान की मां बार-बार अपने बेटे की तस्वीर को निहार रही थी। कुछ दिन पहले ही परिजनों ने अयान की चार नई फोटो बनवाई थी। इन फोटो को वह बार-बार अपने कलेजे से लगाकर अपने बेटे को पुकार रही थी। रिश्तेदार व पड़ोसी उसे समझाने और हौसला रखने का प्रयास कर रहे थे, मगर उसकी जुबान पर एक ही बात थी उसके अयान को क्यों मार दिया, आखिर उसने किसी का क्या बिगाड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी बनना चाहता था अयान
अयान की मौसी सुधा ने बताया कि वह बनना चाहता था। वह पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी काफी तेज था। गांव की गलियों में वह तरह-तरह के गाने गाता घूमता रहता था। आसपास के लोग ही गांव के लोग भी उसे अच्छे से जानते थे, क्योंकि वह उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed