फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder, crime, police

हत्या कर शव को जलाए जाने के मामले में नहीं मिला कोई सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
murder, crime, police
गांव खानपुर जाटान के पास हत्या के बाद शव को जलाए जाने के मामले में अभी तक पुलिस को किसी तरह का सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस के साथ-साथ सीआईए टीमें भी इस मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि फिलहाल जले शव को एलएनजेपी अस्पताल में रखवाया गया है और 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम खानपुर कलां सोनीपत में होगा। पोस्टमार्टम के बाद कईं राज सामने आएंगे कि किसी तरह से व्यक्ति की हत्या हुई है और कितने घंटे के बाद शव जलाया गया है। या फिर जीवित व्यक्ति को ही जलाया गया है। इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम के बाद मिलेंगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं और सीआईए टीमें भी इसकी पड़ताल में जुटी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कुरुक्षेत्र के साथ अन्य राज्यों से भी जानकारी ले रही है कि कोई व्यक्ति मिसिंग तो नहीं है, लेकिन फिलहाल किसी तरह का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी ने कहा कि मोबाइल लोकेशन को आधार बनाकर भी कार्रवाई की जा रही है कि जब शनिवार तड़के शव को जलाया गया तो उस समय कौन-कौन से नंबर लोकेशन में आए। पुलिस आसपास के गांवों में जाकर भी पूछताछ कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल किसी तरह का प्रूफ पुलिस को नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक की आयु का भी पता लग सकेगा।
विज्ञापन

यह था मामला
उल्लेखनीय है कि रविवार को तड़के खानपुर जाटान के पास खड़े रेहड़ी वाले ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे किसी व्यक्ति का शव जल रहा है। जिस पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय भी शव से धुआं उठ रहा था। जिस पर पानी डालकर आग को बुझाया गया। जिस पर फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया और टीमों ने आवश्यक तथ्य जुटाए। 9 बजे तक भी शव से धुआं उठने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस समय घटना को अंजाम दिया है उसका समय करीब तड़के 4-5 बजे रहा होगा। शव को जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ भी डाला गया है। हालांकि पुलिस ने आसपास के खेत भी खंगालें हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed