{"_id":"62c5f66ebfe7eb7ee4454774","slug":"murder-case-registered-after-post-mortem-report-kurukshetra-news-knl113820188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इस्हाक में हुई 55 वर्षीय महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पहले मुन्नी देवी की मौत के मामले में थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र वासी गांव गणेश सिरसिया थाना चकिया जिला मोतिहारी बिहार ने बताया कि उसके सबसे बड़े लड़के राजेश कुमार की शादी मुन्नी देवी से हुई थी। वह गांव इस्हाक में संजय के मकान पर किराये पर रहता था और खेतों में मजदूरी करता था। करीब डेढ़ साल पहले बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी, इसके बाद भी उसकी पुत्रवधु मुन्नी देवी उसी मकान में किराए पर रह रही थी। तीन जुलाई को उसकी पुत्रवधु मुन्नी देवी अपने बच्चो को खाना खिलाकर सोई थी। रात समय करीब 12 बजे उसके पोते पिरतेश ने देखा की उसकी मां बिस्तर पर नहीं थी। तलाश करने पर मुन्नी देवी बाथरूम में मृत हालत में मिली। सूचना पाकर वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें आशंका थी इसकी मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई है। इस पर बाद पुलिस ने उनके बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो उसमें उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। रिपोर्ट में मुन्नी देवी की मौत में 24-36 घंटे का अंतर भी सामने आया है। लिहाजा, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।