फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipality launched encroachment removal campaign

Kurukshetra News: नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Municipality launched encroachment removal campaign
पिहोवा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारी। ​संवाद - फोटो : फाइल फोटो
पिहोवा। नगर पालिका द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसके तहत बस स्टैंड व इसके आसपास के सभी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था। इसके साथ मेन बाजार व गुरुद्वारा रोड पर जगह-जगह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण किया था। इसी को लेकर नगर पालिका सचिव मोहन लाल ने मौखिक तौर पर उन्हें चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इसी को लेकर आज कार्रवाई को अमल में लाते हुए पुलिस प्रशासन में नगर पालिका के कर्मचारियों ने पिहोवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें काफी दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया व नोटिस और चालान भी किए गए। पालिका सचिव ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के पास शिकायतें आ रही थी। उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार निर्देशानुसार नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है जो निरंतर जारी रहेगा। सप्ताह में दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। कोई दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसका सामान जब्त करके चालान किया जाएगा। यदि दोबारा दुकानों के आगे अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर लोकित, सब इंस्पेक्टर सोनू, अजय शर्मा, लखविंदर सिंह, सुदर्शन सिंह माल्टा, बलराम सिंह दरोगा, इस्म सिंह दरोगा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed