फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal council and fire brigade employees expressed anger over pending demands

Kurukshetra News: नगर परिषद व दमकल कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal council and fire brigade employees expressed anger over pending demands
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर रोष जताया। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे हड़ताल पर जाएंगे। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांगों को पूरा करने के प्रपत्र जारी नहीं हो जाते। पालिका के जिला प्रधान सुनील कुमार और फायर के जिला प्रधान सचिंद्र कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। राज्य प्रधान अग्नि शमन राजिंदर सिंह ने बताया कि सरकार से 13 जुलाई को वार्ता हुई थी। इसके बाद भी कोई परिपत्र जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पेरोल के फायर कर्मचारियों को पक्का करना और 7500 रुपये जोखिम भत्ता वर्दी देना शामिल है। उन्होंने सरकार से सहमति बनी अन्य मांगों को भी लागू करने की अपील की। इस दौरान संदीप नरवाल, ओमप्रकाश, राहुल रामेश्वर लाल्लर, सुभाष कुमार, मंजीत भुल्लर, राकेश कुमार, सचिंद्र कुमार फायर और राम बलवान सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed