{"_id":"57ec0cb74f1c1ba774573fe0","slug":"mtp-kit-pharmacist-caught-selling-illegal-drugs-recovered-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीपी किट बेचता फार्मासिस्ट पकड़ा, अवैध दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीपी किट बेचता फार्मासिस्ट पकड़ा, अवैध दवाएं बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एमटीपी किट बेचता फार्मासिस्ट पकड़ा, अवैध दवाएं बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने गांव खेड़ी मारकंडा में एक सूचना पर बुधवार सुबह 10 बजे एमटीपी किट बेच रहे फार्मासिस्ट की दुकान पर छापामारी की। टीम ने दुकान से एमटीपी किट के दो पैकेट सहित अवैध रुप से व एक्सपायर दवाईयां बरामद की है। जानकारी मिलते ही सदर थाना के एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी फार्मासिस्ट के सप्लायर को पकड़ने के लिए अगली कार्रवाई में जुट गया है।
जानकारी अनुसार जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि खेड़ी मारंकडा गणपति फार्मा के नाम से एक दुकानदार अवैध रुप से गर्भपात की दवाई बेच रहा है। इस कार्य में एक बड़ा रैकेट शामिल हो सकता है। सूचना पर विभाग ने एक टीम का गठन किया। जिसमें डॉ. आके सहाय, डॉ. मनोज रंगा, सुनील दहिया ड्रग कंट्रोल अधिकारी, सहायक अजय शामिल रहे। डॉ. आके सहाय ने बताया कि टीम ने लगातार तीन दिनों तक इस दुकानदार पर नजर रखी और मंगलवार देर शाम एक टीम सदस्य को दुकानदार के पास भेज कर एमटीपी किट देने को कहा। जिस पर दुकानदार फार्मासिस्ट दीपक कुमार ने उसे 700 रुपये में किट देने के लिए बुधवार सुबह 10 बजे दुकान पर बुलाया।
जैसे ही इस सदस्य को दुकानदार ने एमटीपी किट दी तो पहले से तैयार टीम ने इशारा मिलते ही दुकान पर छापामारी कर दी। इस दौरान दुकानदार के कब्जे से दो एमटीपी किट बरामद हुई है जिनसे में एक किट में से कुछ गोलियां नहीं थी वहीं एक किट पूरी भरी हुई थी। साथ ही छापामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुुकान से अवैध रुप से रखी अन्य नशीली दवाएं और एक्सपायर हुई दवाईयां बरामद की है। डॉ. सहाय के अनुसार दुकानदार से अभी पुलिस स्टेशन पर पूछताछ कर रही है और अभी इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना है। दुकानदार पर एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।