फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naveen Jindal will inaugurate the MP Sports Festival.

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल करेंगे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jindal will inaugurate the MP Sports Festival.
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के लिए अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : इकौना कस्बे में घूमता सांड़।
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के खेल व युवा कार्यक्रम मंत्रालय और नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से 14 नवंबर से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। यह आयोजन तीन चरणों में होगा। पहला चरण 14 से 22 नवंबर तक, दूसरा चरण 1 से 6 दिसंबर तक और तीसरा चरण 18 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव में कुल 14 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग श्रेणियां होंगी। सांसद नवीन जिंदल ने विजेताओं के लिए दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। पुरस्कार ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे। पहले चरण में कुरुक्षेत्र जिले के द्रोणाचार्य स्टेडियम, राजीव गांधी मिनी खेल स्टेडियम अभिमन्युपुर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, विक्ट्री फील्ड जिरबड़ी, पिहोवा, इस्माईलाबाद, टीकरी, लोहार माजरा, भेरियां, बकाली, बाबैन, बहलोलपुर, धनौरा जट्टान, शाहाबाद, कल्याणा और तंगौर सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


सांसद जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना उनका संकल्प है। महोत्सव के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि युवाओं में खेल भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। स्वयं- फोटो : इकौना कस्बे में घूमता सांड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed