{"_id":"6998d2c8624da40a92086b8b","slug":"mp-jindal-inaugurated-volleyball-court-in-the-district-jail-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-150481-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद जिंदल ने जिला जेल में किया वॉलीबाल कोर्ट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद जिंदल ने जिला जेल में किया वॉलीबाल कोर्ट का उद्घाटन
Sat, 21 Feb 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वॉलीबाल खेलते सांसद नवीन जिंदल। स्वयं
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को खुद की फाउंडेशन की ओर से जिला जेल में बनाए गए वॉलीबाल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के साथ एक एग्जीबिशन वॉलीबाल मैच खेला और कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग (केपीपीएल) की शुरुआत की।
इस लीग के माध्यम से प्रशासन बंदियों में तनाव कम कर, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा। मुख्य अतिथि नवीन जिंदल ने बंदियों से कहा कि जीवन में गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनसे सीखकर खुद को सुधारना सच्चा साहस है। जेल केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नई शुरुआत का अवसर भी है। उन्होंने बंदियों से अपराध से दूरी बनाकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कई बार कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण निर्दोष या छोटे अपराधों में फंसे व्यक्ति लंबी सजा काट रहे हैं।
उनका प्रयास रहेगा कि ऐसे मामलों का डेटा एकत्र कर सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाए और संसद में आवाज उठाई जाए, ताकि अपराध छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहने वालों को सुधार का उचित अवसर मिल सके। उन्होंने जेल प्रशासन से अन्य खेल सामग्री की आवश्यकता होने पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संवाद