फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Chandumajra said, will not be occupying the gurdwara

सांसद चंदूमाजरा ने कहा, गुरुद्वारे पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा

Sun, 03 Aug 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
MP Chandumajra said, will not be occupying the gurdwara
लाडवा में पंजाब अकाली दल के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो राज करो की नीति अपनाई है।
विज्ञापन


हरियाणा के किसी भी गुरुद्वारे पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वह कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाकर सिख कौम को बांटने का काम किया, जिसे सिख कौम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा शनिवार को लाडवा के बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में सिख समाज की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का सिख समाज एकजुट है और वह विधानसभा चुनावों में इनेलो पार्टी को अपना पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि सिख केवल हरियाणा या पंजाब का नहीं बल्कि गुरु का सिख है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर पर पंजाब का ही नहीं हरियाणा का भी पूरा हक है। इस अवसर पर कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सोथा, जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह, कवलजीत सिंह अजराना सहित अन्य सिखों ने संबोधित किया और सिखों को एकजुट होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लाडवा के चारों गुरुद्वारों के अध्यक्षों ने सांसद को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। बैठक में नैब सिंह बाकली, पूर्ण सिंह बड़शामी, जगीर सिंह मेहरा, जसवंत मेहरा, सरपंच रण सिंह बकाली, त्रिलोचन सिंह लाड़ी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनफूल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह सूरा, गुरुचरण सिंह शहजादपुर, रणजीत सिंह बकाली, बीर सिंह बरोट, बलकार सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह गादली व मान सिंह बरोट सहित बड़ी संख्या में इलाके की संगत उपस्थित थे।

राजनीतिक रोटियां सेक रहे हुडडा
बाबैन। अकाली दल के सांसद प्रेमसिंह चंदूमाजरा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक सच्चे सिख का पहला कर्त्तव्य है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक का गठन कर श्री अकाल तख्त साहिब की शान को मिटाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के नाम पर सिखों को दोफाड़ कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं, जिसे हरियाणा के सिख कभी भी सफल नहीं होने देंगे।


उन्होंने सिखों का आह्वान किया कि वे श्री अकाल तख्त साहिब की शान बनाए रखने व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को टूटने से बचाने के लिए एक हो जाएं।

प्रेमसिंह चंदूमाजरा शनिवार को बाबैन के गुरुद्वारा में उपस्थित सिख संगत को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हरभजन सिंह मसाना, हरियाणा अकाली दल के अध्यक्ष सरनजीत सिंह सौंथा, उपाध्यक्ष तेजिंद्रपाल सिंह ढिल्लो, कवंलजीत सिंह अजराना, पूर्ण बड़शामी, सुखदेव सिंह सरपंच, सुरजीत कौर, जरनैल सिंह सोढी, हरचरण सिंह चन्नी, गुरचरण सिंह खालसा, गुरविंद्र सिंह मांडी, हरतेज सिंह शेखों, गुरबचन सिंह सूजरा के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे। इस दौरान बाबैन के सुखदेव सिंह सहित अनेक लोगों ने सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा से अपना कब्जा किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed