फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother-son named for threatening, Kurukshetra

धमकी देने के आरोप में मां-बेटा नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mother-son named for threatening, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मां-बेटे पर कोर्ट केस वापस न लेने पर गोली मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और गाली गलौज भरे मैसेज भेजने का आरोप लगा है। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बीड़ मंगौली निवासी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे पक्ष से झगड़े का केस करनाल अदालत में चल रहा है। इसमें उसके हक में कब्जा व दो बार वारंट ऑफ पोजीशन जारी हो चुका है, जिसमें बलराम सिंह व नीलम देवी ने झूठे दस्तावेजों के आधार पर उसका कब्जा रुकवाया था। वह तीन दिसंबर 2021 को करनाल अदालत गया था। कोर्ट का काम खत्म कर वह कुरुक्षेत्र कोर्ट के लिए निकल गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके पास मिसकाल अलर्ट का मैसेज आया और उसके बाद मोबाइल नंबर पर धमकी भरे मैसेज आए। मैसेज में लिखा था कि वे उसे गोली मारकर जान से मार देंगे। साथ ही कोर्ट केस वापस लेने व कोर्ट परिसर में न आने की धमकी दी गई थी। उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भरे मैसेज भी मिले। उसे नौ दिसंबर 2021 को कोर्ट की तारीख पर न आने की धमकी भी दी गई, जिसे पढ़कर वह काफी डर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले की शिकायत ई-मेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक करनाल व सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिस नंबर से धमकी दी वह बलराम सिंह की माता कौशल्या देवी का है। बलराम सिंह ने ही उसे धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed