फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother of art welfare and Sanjivani for the artist

Kurukshetra News: कला कल्याण की जननी और कलाकार के लिए संजीवनी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Mother of art welfare and Sanjivani for the artist
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर स्थापित की गई समकालीन मूर्तिया। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कला कल्याण की जननी है और कलाकार के लिए संजीवनी...ब्रह्मसरोवर का पावन तट समकालीन मूर्ति शिल्पकला से चिरकाल तक सजा रहेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित पाषाण प्रसंग राष्ट्रीय समकालीन मूर्तिशिल्प शिविर में बनाए गए 21 आधुनिक खूबसूरत मूर्ति शिल्प को चिरस्थाई स्थापित कर अद्भुत भगवद गीता शिल्प उद्यान का उद्घाटन किया गया था। राज्य में लुप्त होती मूर्तिकला के विकास मे यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

प्रधान सचिव डी. सुरेश एवं निदेशक महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में निरंतर विभाग कलात्मक दृष्टिकोण से कार्य कर रहा है। कला अधिकारी हृदय कौशल के नेतृत्व एवं कठिन परिश्रम से 150 टन वजन की चट्टानों में हरियाणा व अन्य राज्यों के 21 युवा कलाकारों के साथ 21 दिन तक दिन रात कलात्मक प्रतिभा व हुनर का परिचय देते हुए 21 खूबसूरत मूर्ति शिल्पों का निर्माण कर राज्य को राष्ट्रीय समकालीन मूर्ति शिल्प का पायदान दिलाया। पहली बार ऐसा सराहनीय कदम विभाग द्वारा उठाया गया है। इस शिविर में हरियाणा राज्य से राज, अमित, दिनेश महिपाल, अनूप, नरेन्द्र, मोनू, मदन, हरपाल, कुलदीप, राहुल, मीनाक्षी, हृदय कौशल, प्रिंस, गोल्डी, सुशांक तथा अन्य राज्यों से माया राम, डा.स्नेह लता, अरुणधती, राकेश पटनायक, वीरेन्द्र प्रतिभागी रहे। हृदय कौशल की इस टीम ने अद्भुत ऊर्जा से ये चिरस्थाई शिल्प गढ़े है। पावन तट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने आधार बनाकर स्थापित किया। सदियों तक ये मुर्ति शिल्प देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर कलात्मक कौतूहल पैदा कर कला यात्रा की पगडंडी को हाईवे का रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed