{"_id":"63447c9b3338fd729b38ac64","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-robbed-on-the-pretext-of-giving-lift-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1240392191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने सास और बहू से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने सास और बहू से लूटपाट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कार में लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं सहित तीन लोग सास-बहू से सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। थेरेपी कराने के बाद सास अपनी पुत्रवधू के साथ गांव जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर में दी शिकायत में सतविंद्र कौर वासी खेड़ी शीशगरां ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा बाउली साहिब में अपनी टांगों के इलाज के लिए थेरेपी करा रही है। सुबह 10 बजे वह अपनी पुत्रवधू संदीप कौर के साथ थेरेपी कराने आई थी। थेरेपी के बाद दोपहर करीब दो बजे वह अपनी पुत्रवधू के साथ गांव जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। तभी एक कार ऑटो के पास आकर रुकी, जिसमें एक युवक व पीछे की सीट पर दो महिलाएं सवार थी।
इन लोगों ने इशारा करके उसे अपने पास बुलाया और कहा कि उन्हें गांव खेड़ी शीशगरां में डॉक्टर के पास जाना है। वह उन लोगों को भी अपने साथ कार में गांव ले चलेंगे। विश्वास करके वह अपनी पुत्रवधू के साथ कार में बैठ गई। कुछ दूर जाने पर एक औरत ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है और वह औरत उसके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
इस दौरान उस औरत ने उसके दाहिने की सोने की चूड़ी (दो तोले) काट ली। उसने उसके गले से चेन (एक तोले) भी छीन ली। दूसरी महिला उसकी पुत्रवधू के गले की चेन छीनने लगी तो उसकी पुत्रवधू ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी उसे भी कार से नीचे उतार कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।